फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से हुआ भयानक हादसा

Sat, 12 Oct 2013 05:30 PM IST
अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूनी से विकासनगर आ रही बस त्यूनी-अटाल मोटर मार्ग पर रिसाणू के पास गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


जिससे बस में सवार ओमप्रकाश (25) पुत्र वीर सिंह निवासी पारलीबेला तहसील शिलाई जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर दून रेफर किया गया है।

बस में 33 लोग थे सवार
बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। उनका उपचार पीएचसी त्यूनी में चल रहा है। बस में चालक समेत कुल 33 लोग सवार थे। राजस्व पुलिस दुर्घटना का कारण लापरवाही और तेज रफ्तार मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक महिपाल सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी नैनबाग के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस के अनुसार सुबह सात बजे त्यूनी से बस विकासनगर के लिए रवाना हुई।

बस के परखच्चे उड़ गए
त्यूनी से महज छह किमी दूर रिसाणू के समीप बस अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। मौके पर ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घायलों के नाम
राजस्व उपनिरीक्षक बीडी नौटियाल, सुरेश जिनाटा ने स्थानीय लोगों की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल लछिया (50) पुत्र मनवीर, संतबहादुर (45) पुत्र मुन्ना बहादुर, दीपक (24) पुत्र रंगिया, तेग बहादुर (24) पुत्र पूरण बहादुर चारों निवासी नेपाल, पान सिंह (75) पुत्र नारायण सिंह भुटाणू उत्तरकाशी, धनीराम (32) पुत्र सुपाराम, महेंद्र सिंह (31) पुत्र गुमान सिंह दोनों निवासी शिलाई हिप्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दून रेफर कर दिया गया। प्रभारी तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें