फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोटद्वार जा रही बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 21 यात्री घायल, 6 गंभीर

Wed, 10 Jul 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में पौड़ी के सतपुली पोखड़ा मोटर मार्ग कबरा गांव के पास जीएमओयू की बस  दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक और एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में 6 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटद्वार रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सतपुली के अनुसार बैजरो से कोटद्वार जा रही जीएमओ की एक बस रीठाखाल के निकट अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: हादसों का 'मंगलवार', कहीं खाई में गिरी बस तो कहीं नदी में समाई कार, दर्दनाक तस्वीरें... 
विज्ञापन


दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक विनोद बहुगुणा निवासी कोटद्वार, निहारिका पुत्री प्रमेंद्र राय (14) सिम्बलचौड कोटद्वार और आज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

जबकि ज्योति राय (43) पत्नी प्रमेंद्र राय कोटद्वार, ओमप्रकाश (26) पोखड़ा,आशीष (23) कुलासू रीठाखाल साबरा देवी (65) ईडा तल्ला ऐकेश्वर, हेमपाल सिंह, उमरा देवी, आशा देवी, आरती (10), पंचम सिंह (29) नौनसैंण, कुलदीप गुसांई (50) कांडई, सरवर (18) बिहार, रिहान (28) बिहार, रामेश्वर (22) थलीसैंण, साबर सिंह (34) संगलाकोटी, परिचालक मुकेश लखेड़ा (34) दुगड्डा, दिलबर सिंह (59) बीरोंखाल, भगत सिंह (57) बीरोंखाल, अन्नू (27) देहरादून, नाजिर (20) बिहार, सतीश सिंह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कोटद्वार हादसा: नशे में थे चालक-परिचालक, खाई में गिरते ही बस के उड़े परखच्चे, तस्वीरों में मंजर....

सभी घायलों को 108 और हंस अस्पताल की एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय सतपुली और हंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से ओमप्रकाश, आशीष, सबरा देवी, हेमपाल सिंह, उमरा देवी, आशा देवी और आरती को कोटद्वार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें