चालक मौका पाकर बस छोड़कर फरार हो गया। ग्राम डाबरी-कांडीखाल के बिचवीर सजवाण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार 18 यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से गंतव्य भेजा और बस को चौकी में खड़ा कर दिया।
कांडीखाल चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बस चालक की तलाश की जा रही है। मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।