फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी-चंबा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 16 Dec 2019 07:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरकाशी-चंबा मार्ग पर कांडीखाल डाबरी गांव के समीप उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही एक बस की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने बस को कांडीखाल चौकी में खड़ा कर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रविवार को उत्तरकाशी से एक बस श्रीनगर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे डाबरी गांव निवासी दयाल्दी देवी (63) पत्नी जोत सिंह ने कांडीखाल के समीप ही बस में बैठने के लिए हाथ दिया।

दयाल्दी देवी रिश्तेदारी में चंबा जा रही थी। बस में सवार होने के लिए महिला अचानक बस के आगे आ गई और बस के टायर से टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक मौका पाकर बस छोड़कर फरार हो गया। ग्राम डाबरी-कांडीखाल के बिचवीर सजवाण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार 18 यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से गंतव्य भेजा और बस को चौकी में खड़ा कर दिया।

कांडीखाल चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। बस चालक की तलाश की जा रही है। मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें