फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, नए साल में पुलिस विभाग में खुलेगा नौकरियों का पिटारा

Fri, 06 Nov 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 1500 सिपाही और 50 सब इंस्पेक्टर पदों पर होनी हैं भर्तियां 
  • 15 दिनों के भीतर 250 सिपाहियों का होना है हेड कांस्टेबल पर प्रमोशन 
विज्ञापन
uttarakhand police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक युवा खुद को मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दें। नए साल में पुलिस विभाग युवाओं को अच्छा खासा मौका देने जा रहा है। पुलिस में डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती की जानी है। साथ ही 50 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तैयारियां भी पुलिस मुख्यालय कर रहा है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने 35 हेड कांस्टेबलों को सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी पद पर पदोन्नत किया था। इसके बाद लगभग 250 सिपाहियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इन सिपाहियों का प्रमोशन भी हेड कांस्टेबल पद पर कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू होंगी। 

आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति ने बताया कि 1500 सिपाहियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया नए साल से शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द  से जल्द काम करने के हैं निर्देश 

इसके साथ ऊही विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत  सब इंस्पेक्टर के पद भी भरे जाने हैं। इनमें 50 सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती के तहत भर्ती होने हैं। यह प्रक्रिया भी कांस्टेबल भर्ती के साथ-साथ ही शुरू होने की संभावना है। 

पुलिस विभाग में भर्ती प्रमोशन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आईजी कार्मिक ने बताया कि इस संबंध में शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सभी काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि खुद को उत्तराखंड पुलिस से जोड़ने के लिए तैयार करें। शारीरिक दक्षता और परीक्षा दोनों के लिए युवाओं को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें