उच्च न्यायालय में 136, जिला न्यायालयों में 1491, राजस्व भूलेख अधिष्ठान में 1899, राजस्व जिला अधिष्ठान में 823, वाणिज्य कर में 990, सचिवालय में 873, पुलिस विभाग में 1823, उच्च शिक्षा में 2130, माध्यमिक शिक्षा में 9663, विद्यालयी शिक्षा में 1652, माध्यमिक शिक्षा में 3439, प्राविधिक शिक्षा में 1735, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 3403, चिकित्सा शिक्षा में 2381, परिवार कल्याण में 1359, महिला सशक्तीकरण एवं महिला आयोग में 2120, श्रम एवं सेवायोजन में 1286, कृषि में 614, सहकारिता में 243, पंचायती राज में 401, ग्राम विकास में 561, लोनिवि में 2403, सिंचाई विभाग में 1736, वन विभाग में 2602, पशुपालन में 669 व उद्यान विभाग में 1101 पद रिक्त हैं। ऐसे कई विभाग हैं, जहां 50 से 200 पद तक खाली हैं।
विभागों में रिक्त पदों का विवरण
श्रेणी कुल स्वीकृत पद कुल रिक्त पद
क 6271 2347
ख 13442 5358
ग 162789 36,539
घ 71,657 11867
कुल योग 254159 56,111
जनपद पंजीकृत बेरोजगार
अल्मोड़ा 62279
नैनीताल 94602
पिथौरागढ़ 54025
यूएस नगर 82082
बागेश्वर 30049
चंपावत 23027
देहरादून 143726
टिहरी 80087
उत्तरकाशी 44530
हरिद्वार 78217
पौड़ी 69253
चमोली 44108
रुद्रप्रयाग 23154
कुल 829139
सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके लिए विभाग वार रिक्त पदों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। कुछ विभागों ने भर्ती प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग को भेज दिए हैं। जिन विभागों की ओर से अभी तक प्रस्ताव आयोगों को नहीं भेजे हैं, उन्हें शीघ्र भेजने को कहा गया है। -उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव