आचार संहिता के दौरान भर्तियों को विज्ञापन जारी नहीं हो सकता, इसके चलते मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी विभागों, उपक्रमों एवं कार्यालयों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। 27 मई तक हर विभाग पदवार सूची कार्मिक विभाग को उपलब्ध करवा देंगे। इसके बाद तिथि तय कर मुख्यमंत्री चरणबद्ध भर्ती अभियान चलाने से संबंधित दिशानिर्देश दे सकते हैं। हजारों की संख्या में प्रदेश में सरकारी पद रिक्त हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्मिक विभाग को जारी दिशानिर्देश के अनुसार निचले स्तर पर कर्मचारियों की रुकी पदोन्नतियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं। कर्मचारियों के प्रमोशन से रिक्त पदों की संख्या बढ़ जाएगी, जिन्हें भर्ती अभियान में शामिल किया जाएगा।