फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि, सैलानियों के चेहरे खिले

Wed, 15 May 2019 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार को नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से शहर में बादल छाए रहे। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिससे सैलानियों के चेहरे खिल गए। वहीं राजधानी देहरादून में भी बादल छाए रहे, जिससे मौसम में उमस बढ़ गई।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। अपराह्न चार बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। शाम करीब साढ़े पांच बजे से सवा छह बजे तक लगातार हल्की बारिश हुई। उसके बाद भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक लौट आई। वहीं, चंपावत जिले में मंगलवार को मौसम ने कई बार रंग बदले।
 

वहीं पाटी में शाम पांच बजे तेज बारिश हुई। इस दौरान करीब 2 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कई जगह सड़क पानी से लबालब हो गई। चंपावत में भी शाम छह के बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। इधर,  अल्मोड़ा में भी मंगलवार की दोपहर रिमझिम बारिश हुई। सुबह धूप खिली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल उमड़ पड़े और बिजली चमकने के साथ दोपहर को बारिश भी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आज छाये रहेंगे बादल

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी दून समेत कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। दून में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
 
मौसम विभाग के अनुसार 18 मई तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल 18 मई तक इस तरह का मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें