फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर के शिकंजे में फंसा यह नामी बिल्डर, इतनी रकम देख अधिकारी भी रह गए हैरान

Thu, 16 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : demo pic
नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में करोड़ों  की रकम जमा कराने वाला एक ब‌िल्डर आयकर के  शिकंजे में फंस गया। ब‌िल्डर ने बैंक खातों में साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा करायी थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयकर विभाग
आयकर विभाग ने बिल्डर के यहां छानबीन की। बिल्डर ने 1.10 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए हैं। उसके सभी कागजात आयकर विभाग ने जब्त कर पड़ताल शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डर राज लुंबा का जेजे बिल्डटेक के नाम से कालीदास रोड पर कार्यालय है। सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के दौरान बिल्डर ने साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दो खातों में जमा कराई थी। बैंक खातों की छानबीन के दौरान तथ्य आयकर विभाग के सामने आया तो डिप्टी डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन अजय सोनकर, मोहन जोशी, विपिन भट्ट, ललित सोनकर आदि के नेतृत्व में बिल्डर के कार्यालय में सर्वेक्षण किया गया। 
 

4 of 5
जांच - फोटो : demopic
सर्वेक्षण के दौरान ही बिल्डर ने एक करोड़ दस लाख रुपये सरेंडर कर दिए। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने सभी दस्तावेज जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही शहर में ऐसे कई और बिल्डर आयकर विभाग के शिकंजे में फंसने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
income tax - फोटो : income tax
नोटबंदी के दौरान खातों से लेनदेन में हुई गड़बड़ी में कई बैंक अधिकारी भी आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसे अधिकारियों की जांच पड़ताल की जा रही है। कई बैंकों को लेनदेन की गड़बड़ी पर नोटिस भी जारी किए गए हैं। जल्द ही कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें