फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी की प्रेसवार्ता, नौ फरवरी तक मांगे गए लोगों से सुझाव

Fri, 31 Jan 2025 12:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल की है। बजट को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की। 
विज्ञापन
बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रेसवार्ता की। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल की है। आगामी बजट पर सुझाव के लिए प्रदेश सरकार हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम करेगी।

विज्ञापन




महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार बजट में भी शामिल करेगी। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल की है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘जनता का बजट, जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनेगा बजट हमारा’ स्लोगन के तहत देवभूमि की जनता से सुझाव मांगे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Earthquake: आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने बजट से पूर्व जनता के सुझाव लेने की परंपरा शुरू की है। इसी परंपरा के तहत देवभूमि की जनता से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। बजट निर्माण प्रक्रिया में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 9 फरवरी 2025 तक बजट सुझाव मांगे गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें