फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रीष्मकालीन राजधानी में विधानसभा का बजट सत्र आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, विधायक भराड़ीसैंण पहुंचे
विज्ञापन

- राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। प्रदेश सरकार के गैरसैंण पहुंचने से ग्रीष्मकालीन राजधानी में रौनक लौट आई है। सोमवार से भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र शुरू होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। अभिभाषण में राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप रखेंगे।
भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अलावा सभी मंत्री व विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। नौ मार्च को सुबह 11 बजे सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद सदन की अन्य कार्यवाही की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंची। जबकि मुख्यमंत्री समेत अन्य मंंत्री, उच्च अधिकारी हेलिकॉप्टर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से यूसीसी समेत आठ से अधिक विधेयक व अध्यादेश सदन पटल पर रखे जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों व आयोगों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी के भराड़ीसैंण पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सीएम से मुलाकात कर सत्र की तैयारियों व व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके बाद सीएम ने नेत प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भेट की।विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें