प्रदेश में प्रवक्ताओं की है भारी कमी
प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी बनी है। प्रवक्ताओं के चार हजार से अधिक पद खाली हैं। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी एवं प्राथमिक में सहायक अध्यापकों के भी कई पद खाली हैं।
प्रदेश के हर इंटरमीडिएट कॉलेज में एक योग शिक्षक की होगी तैनाती
प्रदेश के हर इंटरमीडिएट कालेज में आउटसोर्स के माध्यम से एक योग शिक्षक की तैनाती की जाएगी। विधानसभा में अतारांकित सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। विधायक विक्रम सिंह नेगी की ओर से पूछ गए सवाल में जवाब में विभागीय मंत्री ने कहा योग प्रशिक्षकों के पद अब तक स्वीकृत नहीं हैं। आउटसोर्स के माध्यम से उनकी तैनाती की कार्यवाही चल रही है।