बुधवार को देहरादून स्थित विस सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच सामान्य बजट सहित दस विभागों के बजट पारित हुए। कैबिनेट मंत्री के पौलिहाउस मामले को लेकर विपक्ष ने सदन से वाक आउट किया।
बजट सहित तीन विधेयक पारित
इसके बाद दस मिनट में ही बजट सहित तीन विधेयक पारित हो गए। बुधवार को सदन के पटल पर वन, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का बजट रखा गया।
पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी
पर कैबिनेट मंत्री पर पौलिहाउस के नाम पर फायदा लेने के आरोप पर कार्य स्थगन पर अड़ा विपक्ष विरोध पर उतर आया। पीठ की ओर से गुरुवार को इस मामले पर चर्चा करने का आश्वासन मिलने के बाद भी विपक्ष टस से मस नही हुआ।
पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर
ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री ने एक के बाद एक बजट प्रस्ताव पेश करने शुरू किए तो नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने सदन से बहिर्गमन करने का ऐलान किया।
सदन के सारे काम रोककर चर्चा कराने की मांग
भट्ट ने कहा कि सरकार के मंत्री अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं और विपक्ष इस मुद्दे पर सदन के सारे काम रोककर चर्चा कराने की मांग कर रहा है।
पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास
बाद में संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि मंगलवार को ही विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था। यह अविश्वास प्रस्ताव सदन में गिर गया था। ऐसे में कार्य स्थगन प्रस्ताव को नहीं लाया जा सकता।
पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल
कार्य स्थगन प्रस्ताव भी एक तरह से सरकार पर अविश्वास जताने जैसा ही है। पीठ की ओर से चर्चा का आश्वासन मिलने के बाद विपक्ष को मान जाना चाहिए था।
इन विधेयकों पर लगी मुहर
- उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2014
- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक
- उत्तराखंड नगर पालिका संशोधन विधेयक