कुमाऊं के अति प्राचीन मंदिरों में शामिल कटारमल, जागेश्वर, बागेश्वर और देवीधूरा में पहुंचने वालों श्रद्धालुओं को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट आफ हैरिटेज सर्किट इन कुमाऊं रीजन योजना के तहत इन चारों मंदिरों में सुविधाओं के विस्तार में कुल 81 करोड़ 53 लाख 71 हजार रुपये खर्च होंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम की परियोजना अधिकारी सुनीता साह ने बताया कि चारों मंदिरों में योजना के संचालन के लिए ज्यादातर विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद मंदिरों में सुविधाओं के विस्तार के लिए काम शुरू करा दिया गया है।
कटारमल मंदिर में 17 करोड़ 29 लाख, जागेश्वर में 11 करोड़ 32 लाख 90 हजार, बैजनाथ में 32 करोड़ 60 लाख 66 हजार और देवीधूरा मंदिर में 17 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
मंदिरों में जुटाई जाएंगी यह सुविधाएं
कटारमल मंदिर
लैंड स्केपिंग, साइट डेवलपमेंट, रेस्ट सेल्टर, व्यू पाइंट, बैंच, ओपन एयर थियेटर, वाटर एंड ड्रेनेज सिस्टम, सोलर लाइट, इलैक्ट्रिक वर्क, ईको लाग हट, कैफे, मंदिर गेट, एडमिन ब्लाक और मंदिर के प्रवेश द्वार और निकासी द्वार में आकर्षक साइनेज, नजदीक के गांव से मंदिर तक ट्रैकिंग रूट।
जागेश्वर मंदिर
पार्किंग, मंदिर समूह का सुंदरीकरण, शौचालय निर्माण, लैंड स्केपिंग, नजदीकी घाट का विकास, सोलर लाइट, मंदिर गेट, बैंज, पुल निर्माण, ईको लाग हट, कैफे, सूचना केंद्र, दो किलोमीटर का ट्रैकिंग रूट, मंदिर के प्रवेश द्वार और निकासी द्वार में आकर्षक साइनेज
बैजनाथ मंदिर
ईको लाग हट, सूचना केंद्र, कैफे, ध्यान और योग केंद्र, लेंड स्केपिंग, हर्बल गार्डन, साइड डेवलपमेंट, पार्किंग, रेस्ट सेंटर, ड्रेनेज सिस्टम, घाटों का विकास, बैंच निर्माण, पेयजल टैंक निर्माण, सोलर लाइट, जेटी, आकर्षक साइनेज और लाइट एंड साउंड शो
देवीधूरा मंदिर
बाराही योद्धा भवन निर्माण और सुंदरीकरण, लेंड स्केपिंग, साइड डेवलपमेंट, रेस्ट सेल्टर, व्यू प्वाइंट, बैंच निर्माण, पार्किंग, शौचालय निर्माण, सोलर लाइट, आकर्षक गेट और साइनेज