फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 23 अप्रैल को होगी अमर उजालेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा, पहुंचेंगी बड़ी हस्तियां

Sat, 14 Apr 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
amar ujaleshwar mandir - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 2013 में आपदा से प्रभावित हुई बांदल घाटी के सरखेत गांव में 21 से 23 अप्रैल तक नवनिर्मित अमर उजालेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई गणमान्य अतिथि 23 अप्रैल को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान सरखेत में सामुदायिक केंद्र और अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा  ताक्षिला गांव में बांदल नदी पर बनाए गए स्टील के पुल का भी लोकार्पण होगा। इस मौके पर श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा वितरण शिविर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि आपदा के बाद अमर उजाला फाउंडेशन ने मालदेवता के समीप स्थित आपदा से तबाह हुए  सात गांवों को गोद लिया है। ग्रामीणों के अनुरोध पर सरखेत में अमर उजाला द्वारा मंदिर और मसूरी विधायक गणेश जोशी के सहयोग से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने भूमि उपलब्ध कराई है। मंदिर की स्थापना में डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने भी सहयोग दिया है। प्राण प्रतिष्ठा हरिद्वार के पंडित पीताम्बरा जी की देखरेख में होगा। 

23 अप्रैल को मंदिर के पटोद्घाटन और देव मूर्तियों  कीप्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और अन्य अतिथि बांदल घाटी के ताक्षिला में अमर उजाला की ओर से बनाए गए पुल का लोकार्पण भी करेंगे। ताछिला काफी अधिक ऊंचाई पर बसा गांव है। गांव तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी नीचे जाकर बांदल नदी को पार करना पड़ता था। पक्का पुल न होने के चलते ग्रामीण लकड़ी का पुल बनाते थे, जो हर साल बरसात के दौरान बह जाता था। ग्रामीणों के अनुरोध पर अमर उजाला फाउंडेशन ने डीआरडीओ की तकनीक और हेस्को के सहयोग से स्टील पुल का निर्माण कराया है। ठीक ऐसा ही एक पुल फाउंडेशन ने उत्तरकाशी में भी बनवाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के साथ कई स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हाेंगे

amar ujaleshwar mandir - फोटो : amar ujala
23 अप्रैल को सरखेत में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा वितरण शिविर का आयोजन भी होगा। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग समेत कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त परामर्श और दवा देंगे। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच भी मुफ्त होगी। 

सीएम करेंगे दवा बैंक का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में खोले गए दवा बैंक का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे। चंद्रबनी में खोले गए इस दवा बैंक से जरूरतमंदों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, लोग अपने घरों में बची दवाएं भी यहां दान कर सकते हैं। 

वर्ष भर होती हैं गतिविधियां
अमर उजाला फाउंडेशन साल भर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करता है। प्रदेशभर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, बहुद्देश्यीय दिव्यांग सहायता शिविर, एसिड पीड़ितों के मुफ्त ऑपरेशन, मुफ्त दवा बैंक समेत तमाम अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसका लाभ समाज के हजारों लोगों को मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें