फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बसपा का दावा, पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी 

Sun, 24 Feb 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
बीएसपी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी सूरजमल ने कहा कि उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रत्येक बूथ पर कैडर बनाकर टोलियां कार्य करेंगी। साथ ही भाईचारा कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

विज्ञापन


शनिवार को आंबेडकर पार्क में नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्य अतिथि सूरजमल ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें देश पर हावी हैं। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने हमेशा अखंडित भारत को एक धागे में बांधकर रखने का प्रयास किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यकर्ता बसपा की रीति-नीति से जनता को अवगत कराएं। प्रदेश प्रभारी नंदगोपाल गौतम और यूपी के पूर्व मंत्री एवं कुमाऊं प्रभारी अकीलुर्रहमान ने कहा कि जनता भाजपा के झांसे में अब नहीं आने वाली है। वह परिवर्तन चाहती है।

सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वालियान, लोकसभा के मुख्य प्रभारी बीआर धौनी, बसंत कुमार, भृगुराशन राव आदि ने भी संबोधित किया। वहां जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, नैनीताल जिलाध्यक्ष शिव गणेश, सदानंद आजाद, लेखराज गौतम, रमेश राणा, विनोद कुमार गौतम, जगदीश टम्टा, विजय कुमार, जितेंद्र गौतम, योगेश वर्मा, सद्दाम अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें