फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांफ गई मोबाइल मनी ट्रांसफर सुविधा

Fri, 20 Sep 2013 02:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में डाक विभाग ने बीएसएनएल की मदद से मोबाइल मनी ट्रांसफर सुविधा शुरू की थी, जिसका फायदा 10 दिन में केवल पांच लोगों ने उठाया है।
विज्ञापन


यह हाल देहरादून रीजन के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर का है। बीती नौ सितंबर से अस्तित्व में आई इस सेवा को राज्य में 200 स्थानों पर शुरू किया गया था।

पढ़ें, अब सस्ते मकान का सपना हुआ चूर

लोग सेवा के प्रयोग के लिए आगे आएं, इसके लिए अब अधिकारी जागरूकता पैदा करने की बात दोहरा रहे हैं। घंटाघर जीपीओ के सीनियर पोस्ट मास्टर जीएम तनेजा के अनुसार अभी सभी ग्राहकों तक यह सूचना अभियान चलाकर पहुंचाई जाएगी।

एक बार में 10 हजार रुपए तक ट्रांसफर
इस सुविधा के जरिए एक बार में 10 हजार रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी काटा जा रहा है। लेन-देन की सूचना ग्राहक को एसएमएस के जरिए उसके मोबाइल फोन पर दी जाती है। इंवेस्टिगेटिंग इंस्पेक्टर (सीपीएमजी) राजीव कुमार के अनुसार लोगों को इस सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


यूं पहुंच रहा मोबाइल के जरिए पैसा
मोबाइल मनी ट्रांसफर के जरिए रुपये भेजने वाले और पाने वाले दोनों के पास मोबाइल होना जरूरी है। भेजने वाले को डाकघर आकर एक फार्म भरना होगा। इसमें उसे अपने मोबाइल नंबर समेत पैसा जिसे भेजना है, उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखना होगा।
विज्ञापन


कंप्यूटर में विशेष साफ्टवेयर से डाटा एंट्री की जाएगी। रुपया पाने वाले के मोबाइल पर एक छह डिजिट का कोड आएगा, जिसे डाकघर में बताकर वह राशि प्राप्त कर सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें