फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में टाइफाइड से बीएससी की छात्रा की मौत, कई दिनों से बुखार से थी पीड़ित 

Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइफाइड बिगड़ने से लोहाघाट पीजी कॉलेज में पढ़ने वाली बीएससी की एक छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा को इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल लाया गया था, जहां छात्रा ने बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक में पीजी कॉलेज बंद रहा। 

विज्ञापन


लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव की रहने वाली संगीता बोहरा (18) पुत्री प्रकाश बोहरा तेज बुखार से पीड़ित थी।

संगीता लोहाघाट पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। ठीक नहीं होने पर छात्रा को एक निजी अस्पताल के बाद उसे चंपावत जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने बताया कि डॉक्टरों ने तमाम प्रयास के बाद भी छात्रा को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें