फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी ब्वॉयज और गढ़वाल सपोर्टिंग रहे विजयी

विज्ञापन
पवैलियन मैदान में स्पोर्टस एंड एजुकेशनल प्रमोशनल सोसाइटी की और से आयोजित प्रथम दून सॉकर कप में ब?
विज्ञापन
देहरादून स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन प्रमोशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित दून सॉकर कप-2019 में मंगलवार को बीएससी ब्वॉयज व गढ़वाल सर्पोटिंग ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान में हुए टूर्नामेंट में पहला मैच बीएससी ब्वॉयज व एफसी दून के बीच हुआ, जिसमें बीएससी ब्वॉयज की टीम 2-0 से विजयी रही। बीएससी ब्वॉयज की तरफ से सौरभ ने 21वें मिनट, सूरज ने 22वें मिनट में एक-एक गोल दागा। बेहतरीन गोल के लिए सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच गढ़वाल सपोर्टिंग व अजबपुर यंगस्टार टीम के बीच खेला गया, जिसमें गढ़वाल सपोर्टिंग ने 3-0 स्कोर से एकतरफा जीत हासिल की। गढ़वाल सर्पोटिंग की तरफ से राहुल, विवेक बिष्ट, राकेश ने एक-एक गोल किया। इस मैच में राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना। बुधवार को पहला मुकाबला कैंट ब्लू व देहरा इलेवन, दूसरा यूनाइटेड गढ़वाल व अक्रांता क्लब और तीसरा मुकाबला दून स्टार व सिविल सर्विसेज इलेवन के बीच खेला जाएगा।

पवैलियन मैदान में स्पोर्टस एंड एजुकेशनल प्रमोशनल सोसाइटी की और से आयोजित प्रथम दून सॉकर कप में ब?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें