फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टीवी बंद नहीं किया तो भाई को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
I-पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, दोनों ने एक साथ बैठकर पी थी शराब
विज्ञापन

I
I-कैंट क्षेत्र में रविवार देर रात हुई थी घटना, घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामदI
Iटीवी बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। कैंट थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
I
Iघटना कैंट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। यहां यंग रोड स्टाफ क्वार्टर में एक महिला बनारसी देवी और उनके दो बेटे विजय कुमार और नीरज कुमार रहते हैं। बनारसी देवी रविवार को अपनी बेटी के घर पर गई थीं। रात में विजय और नीरज दोनों ही घर मौजूद थे।
विज्ञापन

I
Iदोनों ने रात में एक साथ शराब पी और टीवी देखने लगे। इस बीच नीरज ने अपने भाई विजय को टीवी बंद करने के लिए कहा। लेकिन, विजय ने टीवी बंद नहीं किया। इस पर नीरज ने पहले विजय से झगड़ा किया और फिर पास में रखे चाकू को उसकी छाती में घोंप दिया। घायल विजय वहीं बिस्तर पर गिर गया।
I
I
I
Iयह देखकर उनके रिश्तेदार दीपक कुमार ने यह सब जानकारी अपनी सास बनारसी देवी को दी। अन्य रिश्तेदार भी वहां पहुंचे और विजय को तत्काल इमरजेंसी सेवा के माध्यम से अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विजय के बहनोई लक्ष्मण मांझी ने सोमवार दोपहर को इस घटना की सूचना पुलिस को थाने आकर दी।
I
Iपुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज कुमार निवासी गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दोनों का शराब पीने के बाद टीवी बंद करने को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

I
I
I
Iखुद ही रिश्तेदारों को दी सूचना
I
Iआरोपी नीरज ने बताया कि वह भाई को लहूलुहान हालत में देखकर घबरा गया था। उसने फोन से अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी थी। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। विजय और नीरज दोनों ही क्षेत्र में मजदूरी करते थे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें