फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: चोरी छिपे प्रेमी से मोबाइल पर बात कर थी बहन, भाई को नहीं आया रास...गला काटकर उतार दिया मौत के घाट

Mon, 09 Sep 2024 02:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

बहन को प्रेमी से बात करता देख भाई को बर्दाशत नहीं हुआ। उसने चाकू से बहन का गला काट दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की देर रात प्रेमी से बात कर रही बहन की छोटे भाई ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पर ही बैठा रहा और सोमवार सुबह सात बजे यूपी के सहारनपुर के देवबंद गई मां को सूचना दी। घर पहुंची मां ने पुलिस को सूचना, इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मंगलौर के मलानपुरा मोहल्ला निवासी शाइस्ता उर्फ फिजा (24) का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब जानकारी हुई तो युवक से बात करने पर पाबंदी लगा दी। शनिवार की शाम शाइस्ता की मां अपने मायके यूपी सहारनपुर के देवबंद गईं थीं।

दोनों के बीच हुआ विवाद 

विज्ञापन

घर पर शाइस्ता, उसका छोटा भाई अमन और एक और भाई मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात दो बजे शाइस्ता अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी अमन ने उसे पकड़ लिया था। इस दौरान दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अमन ने गुस्से में शाइस्ता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

सोमवार सुबह अमन ने मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां और अन्य रिश्तेदार घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर एसपी देहात एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया, आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Chamoli: सुर्खियों में आई 100 साल की बच्ची, बोलीं- जब तक नहीं मानोगे मेरी बात, अपना उपवास नहीं तोडूंगी

आरोपी को नहीं कोई भी मलाल

शाइस्ता की हत्या की जानकारी लगने पर मोहल्ले के लोग दहशत में थे। उसके घर पर लोगों की भीड़ जमा थी और हर कोई घटना को लेकर हैरान था, लेकिन आरोपी अमन के चेहरे पर बहन की हत्या के बाद भी कोई मलाल नजर नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें