धनौरी चौकी के गांव कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने कलियर थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने धनौरी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कलियर थाना क्षेत्र के नागल गांव निवासी रिशब पुत्र रामपाल उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। अपने स्तर से उसने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया।
इस बाबत धनौरी चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नागल निवासी रिशब पुत्र रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।