फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तकाशी में दुर्घटनाग्रस्त हुई आल्टो कार, भाई-बहन की दर्दनाक मौत, नवजात समेत दो लोग घायल

Tue, 17 Dec 2019 09:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुप्तकाशी
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर तालजामण, छेनागाड़ के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई। जबकि नवजात समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को डोभा-डडोली गांव से विवाहिता सुमन देवी (25) पत्नी सुनील रावत और उसके 21 दिन के नवजात बच्चे को मायके ले जाने के लिए उसकी मां सरोजनी देवी और उसका भाई गिरीश राणा (28) पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा, निवासी देवर देवर-गुप्तकाशी गए हुए थे।

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे वे डोभा से देवर के लिए रवाना हुए। लेकिन साढ़े 12 बजे उनकी आल्टो कार तालजामण, छेनागाड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जहां सुमन और उसके भाई गिरीश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी माता और मृतका का नवजात पुत्र घायल हो गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष आरके कौशल के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया। साथ ही दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें