दोपहर 12 बजे वे डोभा से देवर के लिए रवाना हुए। लेकिन साढ़े 12 बजे उनकी आल्टो कार तालजामण, छेनागाड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जहां सुमन और उसके भाई गिरीश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी माता और मृतका का नवजात पुत्र घायल हो गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष आरके कौशल के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया। साथ ही दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।