फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में फंसे यात्रियों के लिए भगवान बनकर आई बीआरओ की टीम

Sun, 21 May 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
badrinath highway - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शुक्रवार से अवरुद्घ हुए बदरीनाथ हाईवे पर रास्ता खोलने का कार्य जारी है। उधर, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बीआरओ की टीम जुटी है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। अभी भी करीब 20 हजार यात्रियों के फंसे होने खबर हैं।
विज्ञापन

  aबीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं, जिन्हें विस्फोट से तोड़ा जा रहा है। इस कारण मार्ग में फंसे यात्रियों के लिए पानी और भोजन जैसी बुनियादी चीजों की व्यवस्‍था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई असुविधा न हो। 
विज्ञापन

वि‌भिन्न पड़ावों में फंसे हजारों यात्रीगण

badrinath highway - फोटो : amarujala
बता दें कि बदरीनाथ हाईवे में शुक्रवार को हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसके चलते बदरीनाथ यात्रा भी रोक दी गई। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ सहित विभिन्न पड़ावों में करीब तीस हजार तीर्थयात्री फंसे हुए थे।

हालांकि कुछ यात्रियों ने शुक्रवार रात ही पैदल जाना मुनासिब समझा लेकिन अभी भी बीस हजार यात्रियों के रास्ते में फंसे होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें