फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे खुला, धाम में फंसे चार सौ यात्री लौटे

Tue, 19 Jul 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे मंगलवार को दोपहर बारह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने से तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। लामबगड़ में सुबह पांच बजे बीआरओ ने मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक यहां चट्टान से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे थे। ऐसे में मजदूरों को काम करने में दिक्कतें हुई। दोपहर बाद हाईवे खुलने से जोशीमठ, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में ठहरे करीब चार सौ तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया। तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग से बैनाकुली तक खतरनाक बना हुआ है।

बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि नंदप्रयाग से चमोली तक हाईवे को सुचारु रखना चुनौती बना हुआ है। यहां बारिश होने पर जगह-जगह हाईवे पर बरसाती नाले फूट रहे हैं। लामबगड़ में हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है। यहां एक जेसीबी मशीन हर वक्त तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें