फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2018: बदरीनाथ हाईवे पर कभी भी धराशायी हो सकता है बिरही पुल

Sat, 04 Aug 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
गंगा के कटाव से पिल्लर खतरे की जद में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में स्थित मोटर पुल कभी भी धराशायी हो सकता है। यहां वीर गंगा के कटाव से पुल के मध्य भाग का पिल्लर खतरे की जद में है।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे चार धाम यात्रा के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से होते हुए चीन सीमा पर स्थित भारतीय सेना के जवानों की रसद और सैन्य उपकरणों की सप्लाई होती है। जिले में जून माह से हो रही बारिश से वीर गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे पुल के नीचे भू कटाव हो रहा है।

बिरही निवासी तारा दत्त थपलियाल ने बताया कि बिरही पुल के नीचे से लगातार कटाव हो रहा है। जो खतरे का सबब बना हुआ है। यहां समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो बदरीनाथ हाईवे लंबे समय के लिए बाधित हो सकता है। साथ ही चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही भी बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी ने बताया कि यदि पुल को क्षति पहुंचती है तो बिरही से आगे पीपलकोटी और जोशीमठ क्षेत्र भी देश-दुनिया से कट जाएंगे। चमोली के अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि मैने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया है। जल्द ही पुल का संरक्षण किया जाएगा। हाईवे का संरक्षण कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को शीघ्र पुल के संरक्षण के लिए कार्य शुरु करने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें