उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बरसात के चलते गुंजी से कुटी को जोड़ने वाला पुल बह गया है। जिसके चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई है।
बुधवार को तड़के तेज बारिश के दौरान नम्फा पुल बह गया। पुल बहने के बाद मनासरोवर यात्रा बाधित हो गई है। कैलाश मानसरोवर जा रहे 13वें दल को प्रशासन ने गुंजी में रोक दिया है।
वहीं बुधवार को राजधानी देहरादून में भी कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। गोपेश्वर में भी बारिश की बौछारों ने लोगों को भिगोया।
वहीं दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बदरीनाथ हाईवे तेज बारिश के कारण चमोली बाजार और कौड़िया में बंद हो गया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।