फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पैदल पड़ाव पर भूस्खलन से पुल बहे, यात्रियों को वापस धारचूला लौटाया

Tue, 20 Aug 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
विज्ञापन
कुमांऊ में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रास्ते खराब होने के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा के 17वें दल को पैदल रास्ते से धारचूला लौटा दिया गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छंकन, लामारी और मालपा में भूस्खलन से दो पुल बह गए हैं। 

विज्ञापन


दल आगे की यात्रा पर कब रवाना होगा यह अभी साफ नहीं है। रामनगर में धनगढ़ी नाले में बहे दिल्ली निवासी दंपति में से पत्नी का शव बरामद हो गया है। पति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 

बूंदी से मालपा के बीच में पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।  रविवार शाम को लोक निर्माण विभाग का एक मजदूर गोपाल सिंह पत्थर लगने से घायल हो गया। वहीं, गुंजी से लौट रहे लोनिवि के एई जीसी भट्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धनगढ़ी नाला उफान पर

रामनगर-बुआखाल नेशनल हाईवे-121 पर धनगढ़ी नाला सोमवार को भी उफान पर रहा। इससे हाईवे पर पांच घंटे यातायात बाधित रहा। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सलड़ी के पास मलबा आने से यातायात एक घंटे बाधित रहा। 

बेतालघाट क्षेत्र में लोनिवि में अनुरक्षक पद पर तैनात गोपाल दत्त सड़क से मलबा हटाने के दौरान घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर नैनीताल में बलिया नाले में रविवार रात और सोमवार सुबह फिर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन से भवाली-नैनीताल सड़क का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। 

कुमाऊं में 30 सड़कें मलबे से पटीं
पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-नारायण आश्रम समेत 11, अल्मोड़ा में 8, बागेश्वर में 5, चंपावत में 6 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें