गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से दो किलोमीटर दूर बड़ा हादसा हो गया। वाहनों की आवाजाही के दौरान असीगंगा के ऊपर बना पुल टूटकर गंगा में गिर में गया। हादसे में एक शख्स की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई।
भारत-चीन बॉर्डर पर एक बार फिर से पुल गिर गया है। गर्ल्स इण्टर कालेज डुण्डा के पास एक बी.आर.ओ. का ट्रक दुर्गघटनाग्रस्त हुआ है। घटनास्थल के लिए आई.टी.बी.पी, पुलिस, फायर, 108 आपातकालीन सेवा और राजस्व टीम रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पुल गंगोत्री घाटी में बने गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का एकमात्र रास्ता था।