फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीहनुमान जयनती पर तीर्थनगरी में निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। तीर्थनगरी में हनुमान जयंती के अवसर पर जयराम आश्रम की ओर से बाजेे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक यात्रा का जयराम आश्रम से परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा घाट रोड, हरिद्वार रोड आदि मार्गों से होते हुए आश्रम परिसर में संपन्न हुई। आश्रमाध्यक्ष ने कहा कि हर संत में मानव को हनुमंत के सहज दर्शन हो सकते हैं, बताया कि जो भक्त भगवान बजरंगबली की उपासना करते हैं, उन्हें शनिदेव का भय कभी नहीं सताता। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, गोवर्धन अग्रवाल, बचन पोखरियाल, गौरी शंकर, विनोद अग्रवाल, सुनील प्रभाकर, अशोक रस्तोगी, प्रदीप शर्मा, अतुल गुप्ता, शिवशंकर मिश्रा, शिव सहगल, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
उधर हरिद्वार राजमार्ग स्थित नीमकरोली मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने शिरकत की। धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंदिर की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह मायाकुंड स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमत पीठ मंदिर में आश्रम प्रमुख डॉ. स्वामी रामेश्वर दास के परम सानिध्य में हनुमान जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। दो दिवसीय अखंड श्री रामचरित मानस पाठ का शनिवार को विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। इसके बाद श्री हनुमानजी की विशेष आरती उतारी गई। इससे पूर्व बीती देररात मंदिर में उत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक पं. ज्योति शर्मा ने आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से हनुमानजी का गुणगान किया। इस अवसर पर श्रीगणेश वंदना से प्रस्तुतियों की शुरुआत की गई। गायक ज्योति शर्मा ने अंजनी के घर ललना पधारे, तेरा बालाजी महाराज बाज रहा है डंका, चलो रे मेहंदीपुर धाम, झूम झूम नाचे भक्त हनुमाना जाना था गंगा पार केवट की नाव चढ़े, जन्मा अंजना के घर लाल आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर चेतन शर्मा, संदीप मल्होत्रा, सुदामा सिंघल, सूरज गुलाटी, संतोष शर्मा, नितिन गुप्ता, योगेश कालड़ा, राजपाल ठाकुर आदि मौजूद थे।
हनुमान जयंती पर बांटा हलवा
डोईवाला। प्रेमनगर बाजार के युवाओं ने शाम को श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हलवा वितरण कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में विशाल जिंदल, अभिषेक पाल, राहुल घई, पवन बलोदी, प्रकाश मित्तल, जयदीप, मनोज लोधी, सत्यम, महेश, शुभम, दिनेश वर्मा, राहुल, अंकित गुप्ता, अनिल गुप्ता, भारत गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें