शराब में धुत दूल्हे को देखकर दुल्हन ऐसी बिफरी कि सात फेरे लेने के बाद उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। सूचना पाकर हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे का मेडिकल कराया तो आरोप की पुष्टि भी हो गई।
लड़की को दूल्हे के नशे में होने का शक तो रात में ही हो गया था, लेकिन विदाई के समय लड़खड़ाने पर उसका असली रंग सबके सामने आ गया। पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद दूल्हे को बारात समेत लौटा दिया गया। देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र की पूर्ण बस्ती में नई दिल्ली के द्वारका स्थित पालम कॉलोनी से टैक्सी ड्राईवर रिवेंद्र की बारात आई थी।
घुड़चढ़ी के दौरान ही था नशे में टल्ली
DRUNK
- फोटो : demo pic
घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हा रिवेंद्र शराब के नशे में था। दुल्हन पक्ष ने एतराज जताया तो उस समय परिजनों ने किसी तरह मामला संभाल लिया। विवाह मंडप में सात फेरे लेने के बाद शनिवार सुबह जब विदाई का समय आया तब तक दूल्हा पूरी तरह नशे में धुत हो गया था।
स्थिति ऐसी थी कि वह खुद को संभाल तक नहीं पा रहा था। परिवार के लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह लड़खड़ा कर गिर रहा था।
दोबारा नशे में देख बिफर गई दुल्हन
- फोटो : डेमो फोटो
यह देखकर दुल्हन बिफर गई और दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। हंगामे के बीच परिजनों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दूल्हे का मेडिकल कराया तो शराब पीने की पुष्टि हुई।
दुल्हन और उसके परिवार के फैसले के कारण दूल्हे को बारात समेत बैंरग लौटना पड़ा। पुलिस ने बताया कि दूल्हे और दुल्हन पक्ष में सामान की वापसी हो गई है। दुल्हन पक्ष को पूरा खर्च देने पर समझौता भी हो गया है।