फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों का डांस देखकर गुस्से से लाल हुई दुल्हन, शादी से किया इनकार और फिर...

Mon, 02 Mar 2020 08:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • नशे में धुत बरातियों के हुड़दंग से नाराज हुई दुल्हन, शादी के लिए मनाते रहे घरवाले
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हरिद्वार में दुल्हन के शादी से इनकार करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, बरात में पहुंचे शराबियों के हुड़दंग से नाराज दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार से विवाह स्थल में सन्नाटा पसर गया।  

विज्ञापन


परिजनों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद युवती को शादी के लिए राजी किया। यह प्रकरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पूर्व पार्षद ने पूरे प्रकरण की पीछे की वजह नशे में धुत शराबियों को मानते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक युवती की 28 फरवरी को शादी थी। भीम गोड़ा क्षेत्र में बने विवाह मंडप में देर रात बरात पहुंची तो बरात में शामिल कुछ युवक नशे में धुत थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हुड़दंगियों को पुलिस ने खदेड़ा

इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक भी शराब के नशे में धुत होकर विवाह मंडप में घुसकर डीजे पर डांस करने लग गए। देखते ही देखते शराबियों ने मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग करना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर दुल्हन पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने हुड़दंगियों को मंडप से खदेड़ दिया। इधर, इस नजारे को देखकर दुल्हन का गुस्सा फूट गया और उसने शादी से ही इनकार कर डाला। करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद दुल्हन के परिजनों ने युवती को शादी के लिए राजी किया।

इस मामले में सोमवार को पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान ने एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज को पत्र भेजकर पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें