यूकाडा के निदेशक आशीष भटगाईं ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार केदारनाथ हेली सेवा का किराया कम हुआ है। फाटा से केदारनाथ के लिए पिछले साल एक तरफ का किराया 2399 रुपये प्रति यात्री था, जबकि इस बार 2360 रुपये कर दिया गया है।
फाटा से केदारनाथ आने और जाने का किराया प्रति यात्री 4720 रुपये होगा। इसी तरह सिरसी से केदारनाथ के लिए आने जाने का किराया 4698 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि किराया तय होने के बाद जल्द ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।