फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के आयु प्रमाण पत्र ने बचाई ससुराल वालों की जान

Mon, 09 Jun 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन का आयु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद मुरादाबाद लौट रही बारात को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


दुल्हन के परिजन रात को राशन कार्ड लेकर अल्मोड़ा थाने पहुंचे थे। राशन कार्ड में दुल्हन की आयु 19 वर्ष है। इसके बाद पुलिस ने बारात को जाने दिया।

मालूम हो कि बागेश्वर जिले के एक गांव निवासी लड़की की शादी शुक्रवार रात रंझा (थाना असमोली) मुरादाबाद निवासी अंकित त्यागी के साथ हुई।

दूल्हे और उसके भाई की कर दी पिटाई

बारात शनिवार को मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग बालिका को ब्याह कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोसी के पास मटेला में बारात लेकर आ रही बोलेरो को रोक लिया।

इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने नाबालिग लड़की से शादी करने का आरोप लगाते हुए दूल्हे और उसके भाई की पिटाई तक कर दी।

बाद में लोग उन्हें थाने ले गए। पुलिस ने थाने में दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोगों से पूछताछ की। उनका कहना था कि शादी रजामंदी से तय हुई है।
विज्ञापन

राशन कार्ड के मुताबिक लड़की की उम्र 19 साल

लड़की का कहना था कि वह बालिग है। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने लड़की के बालिग होने का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा।

देर रात लड़की के परिजन राशन कार्ड लेकर थाने पहुंचे। इसमें वर्ष 2010 में लड़की की आयु 15 वर्ष दर्ज थी।

राशन कार्ड के मुताबिक वर्तमान में लड़की की उम्र 19 वर्ष है। इसके बाद पुलिस ने बारातियों को जाने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें