फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती, प्यार और फिर शादी, एक हफ्ते बाद ही लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म डॉली की डोली की तर्ज पर एक लुटेरी दुल्हन अपने पति समेत अन्य ससुरालियों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन


हालत खराब होने पर सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुल्हन और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा गांव निवासी राजू की कुछ दिन पहले गागलहेड़ी, सहारनपुर निवासी एक युवती से मुलाकात हुई थी। कुछ ही दिन में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और बात शादी तक आ पहुंची। 

विज्ञापन

युवती ने राजू और उसके परिवार वालों की मुलाकात अपने भाई से भी करा दी। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों ने रस्मों रिवाज से शादी कर ली। शादी में राजू के परिजनों ने दुल्हन को खूब जेवर दिए और जमकर उसकी खातिरदारी की।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात नई नवेली दुल्हन ने परिवार के लिए खाना बनाया। इस बीच खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। परिवार के सभी सदस्यों ने पहली बार नई दुल्हन के हाथों बना खाना खाया।

इसके बाद सभी सोने चले गए। बताया जाता है कि कुछ ही देर में नशीला खाना खाने के चलते सभी लोग बेहोश हो गए। इस बीच मौका पाकर दुल्हन घर में रखी लाखों की ज्वेलरी और नकदी लेकर लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन

सुबह उठने पर परिवार के सदस्यों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। आननफानन में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मेघराज, रविंद्र, पिंकी, गौरव, सौरभ और राजू समेत परिवार के सात सदस्यों का उपचार चल रहा है।

उधर, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुड़िया और गुरुदेव निवासी गागलहेड़ी, सहारनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों की तलाश की जा रही है। 

पहले भी हो चुकी वारदात
जनपद में लुटेरी दुल्हन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। रुड़की, लक्सर और धनौरी क्षेत्र में लुटेरी दुल्हनें परिजनों को बेहोश कर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई थीं, लेकिन अभी इनका कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें