फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके लिए दो पत्नियों को छोड़ा, वो सात फेरे लेते ही बन गई 'लुटेरी दुल्हन', सुबह होते ही उड़ गए होश

Fri, 19 Apr 2019 10:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म डॉली की डोली की तर्ज पर रुड़की में भी लुटेरी दुल्हन ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया और एक रात के लिए उसकी दुल्हन बनकर घर का पूरा सामान समेटकर फरार हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने लुटेरी दुल्हन के चक्कर में अपनी पहली दो पत्नियों को भी छोड़ दिया था। अब उन्होंने व्यक्ति को अपनाने से इंकार कर दिया है। पीड़ित कोतवाली के चक्कर काटकर लुटेरी दुल्हन की तलाश की गुहार लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति की दो पत्नियां थीं। करीब 15 दिन पूर्व उसकी मुलाकात नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई। आरोप है कि युवती ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और बताया कि उसका कोई नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसकी बातों में आकर व्यक्ति शादी को तैयार हो गया। व्यक्ति की तीसरी शादी करने की जानकारी पहली दो पत्नियों को हुई तो उन्होंने विरोध किया, लेकिन व्यक्ति ने उनकी नहीं सुनी। इससे नाराज दोनों पत्नी घर छोड़कर मायके चली गईं। इसके बाद व्यक्ति ने युवती से शादी कर ली और अपने घर ले आया।

उसे अपने घर की पूरी जानकारी दे दी और जेवर व नकदी वाली जगह भी दिखा दी। आरोप है कि रात में आंख लगने के बाद दुल्हन ने घर में रखी पूरी नकदी और लाखों के जेवर समेट लिए और फरार हो गई। सुबह जब व्यक्ति की आंख खुली और दुल्हन के साथ नकदी व जेवर गायब देखे तो उसके होश उड़ गए।

उसने दुल्हन की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हारकर वह अपनी दोनों पत्नियों को लेने पहुंचा तो उन्होंने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। अब वह लुटेरी दुल्हन की तलाश के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें