घटना के संबंध में एसएसपी मथुरा ने बताया कि मतदान के बाद भाजपा नेता पर हमला किया गया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
बता दें कि गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मथुरा लोकसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान जिलेभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए, लेकिन मतदान के बाद शाम को घटी इस घटना से पुलिस प्रशसान में हड़कंप मच गया।