फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के अनुपम की फिल्म में ब्रेट ली, आज होगी रिलीज

Thu, 15 Oct 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के अनुपम शर्मा की फिल्म ‘अन इंडियन’ गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


फिल्म में मुख्य भूमिका ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रेट ली ने निभाई है। गुलशन ग्रोवर, सुप्रिया पाठक और तनिष्का चटर्जी ने भी फिल्म में काम किया है। ब्रेट ली की भी यह पहली फिल्म है।

प्रेम अगन, हे बेबी, दिल चाहता है जैसी फिल्मों में ऑस्ट्रेलिया में लोकल प्रोडक्शन का काम करने वाले अनुपम दून के ईसी रोड पर रहने वाले हैं।

उन्होंने बारहवीं यहीं सेंट जोजफ्स स्कूल से की। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए। अनुपम की बतौर डायरेक्टर यह पहली फिल्म है। क्रिकेटर ब्रेट ली की भी यह पहली ही फिल्म है। अनुपम ने बारहवीं के बाद ऑस्ट्रेलिया से मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। इसके बाद कई विज्ञापन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

अनुपम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ ही मुंबई में भी इस फिल्म का प्रमोशन किया। गुरुवार को अनुपम की फिल्म ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रिलीज हो रही है। इसके बाद इंडिया में होगी।

अनुपम के भाई सतीश शर्मा ने बताया कि फिल्म दुनियाभर में रिलीज होगी। बताया कि फिल्म का प्रोमो व्हाट्सएप पर कई लोग देख चुके हैं। अनुपम कुछ साल पहले ही दून आए थे और उन्हें जल्द ही दोबारा यहां बुलाया जा रहा है।

ये है ‘अन इंडियन’
फिल्म रोमांटिक है, जो कि कॉमेडी से भरी हुई है। फिल्म में हीरोइन कुछ ऐसी हरकतें करती है, जिससे हीरो को उस पर शक होता है कि वह इंडियन है भी कि नहीं। फिल्म में सुप्रिया पाठक तनिष्का की मां बनी है। पल्लवी, आदर्श खन्ना भी फिल्म में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें