I
Iदून मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से स्तनपान के प्रति जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि स्तनपान मां और बच्चे दोनों के लिए प्रकृति का एक अनमोल उपहार है।I
Iउन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सिर्फ भोजन ही नहीं बल्कि संपूर्ण आहार और सुरक्षा कवच भी है। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने कहा कि मां के दूध में शिशु के विकास के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व, प्रोटीन, फैट, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मां के दूध मे एंटीबॉडी होती हैं जो शिशु को निमोनिया, दस्त, कान के संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचाती हैं। इसे शिशु का पहला टीका भी कहा जाता है। कार्यक्रम का संचालन निधि काला ने किया।I
Iकार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने स्तनपान के फायदे पर नाटक मंचन किया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव माखीजा, डॉ. तन्वी, डॉ. आयशा, डॉ. बनीता, डॉ. पूजा, महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।I