फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसपुर के ढाकी में दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख की नकदी और स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए। पुलिस ने दुकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी तहरीर में देहरादून के माजरा के मूलचंद एन्क्लेव निवासी तरुण कुमार गोयल ने बताया कि ढाकी सहसपुर में अवनी एंटरप्राइजेज नाम से उनकी स्पेयर पार्ट की दुकान है। शुक्रवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था। भीतर देखा तो आलमारी का लॉक भी टूटा था। बताया कि आलमारी से एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने दो वुडकटर, एक डिब्बा स्पेयर पार्ट्स भी चुरा लिए। बताया कि स्पेयर पार्ट्स की कीमत करीब चार लाख रुपये है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें