फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देवदार के अवैध पातन में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत छटऊ के मुंडेता मजरे में देवदार के तीन पेड़ काटने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वन विभाग ने शुक्रवार को बेशकीमती देवदार के तीन पेड़ काटने के मामले का खुलासा किया था। पेड़ की लकड़ी से तैयार किए गए 12 स्लीपर, कटर और डीजल केन बरामद किए थे। वन दरोगा अतर सिंह ने चकराता में थाने में तहरीर देकर दिनेश और नवीन निवासी ग्राम चोर कुनावा और महेंद्र निवासी छटऊ को आरोपी बनाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिवर रेंज के रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि अवैध रूप से पेड़ काटने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उधर, चकराता के थाना प्रभारी चंद्र शेखर नौटियाल ने बताया कि वन विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें