फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घरों का ताला तोड़ चोरी, नगदी और जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना थाना नेहरू क ॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक पुजारी भगवती प्रसाद मूल रूप से चमोली के रहने वाले हैं। वह दून में एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम में रहते हैं। एक हफ्ते पहले वह परिवार सहित अपने गांव गए थे। बृहस्पतिवार को लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। भगवती प्रसाद के अनुसार घर से 40 हजार रुपये और लाखों के जेवर हुए हैं।
दूसरी घटना कोतवाली रायपुर क्षेत्र की है। यहां मनोज पोखरियाल सौंधोवाली आमवाला में रहते हैं। मनोज की पास ही में परचून की दुकान है, उनकी पत्नी शिक्षिका है। बृहस्पतिवार को मनोज दुकान चले गए और पत्नी स्कूल चली गईं। दोपहर को पत्नी स्कूल से घर पहुंची घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी टूटी हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पति व पुलिस को दी। मनोज पोखरियाल के अनुसार उनके घर से आठ हजार रुपये और जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें