फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म आर्टिकल-15 के खिलाफ सड़कों पर उतरे ब्राह्मण, प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

Thu, 20 Jun 2019 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
फिल्म आर्टिकल 15 विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म आर्टिकल-15 को ब्राह्मण समाज के खिलाफ बताते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद सड़कों पर उतर आई। फिल्म को जातीय विद्वेष फैलाने वाली बताते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। 

विज्ञापन


बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनोज गौतम के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के कई संगठनों के सदस्य सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर एकत्रित हुए।

मनोज गौतम ने कहा कि अनुभव सिन्हा निर्देशित और आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म आर्टिकल 15 का ट्रेलर देखने के बाद सवर्ण समाज, खासतौर पर ब्राह्मण समाज में रोष है। ब्राह्मण संगठनों ने फिल्म में ब्राह्मणों के खिलाफ दुष्प्रचार के षड्यंत्र को संज्ञान में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए इसका परिषद पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेशों के राज्यपालों को पत्र लिखकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।

प्रदेश संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस फिल्म में समाज में द्वेष के भावना पनपेगी। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, पंडित शक्तिधर शर्मा, प्रदीप शर्मा, अभय शर्मा, रवि पाराशर, सचिन तिवारी, हरीश सारस्वत, अंकित शर्मा, लोकेश भारद्वाज, रवि दुबे, गौरव शर्मा, योगी पंडित रजनीश, अनुराग शर्मा, बृजेश, दीपक मिश्रा, मनोज गौतम, विभु नैथानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें