फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार मामले में जिस सहेली को बनाया आरोपी उसके साथ भी हुई थी दरिंदगी, सुनाई आपबीती

Thu, 04 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नाबालिग से दुराचार के मामले में उसकी जिस सहेली को आरोपी बनाया गया था, उसके साथ भी दुराचार हुआ है। इस बात का पता पुलिस को उस समय चला जब नाबालिग लड़की ने पुलिस को आपबीती बताई।

विज्ञापन


दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में युवती को पीड़िता के रूप में शामिल कर बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए। इस मामले में उसके दोस्त को भी आरोपी बनाया गया है। 

शनिवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया था। आरोप था कि छात्रा अपनी एक सहेली के साथ वहां घूमने गई थी। दुराचार का आरोप पीड़िता की सहेली के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया

बताया गया था कि छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने सहेली व उसके ब्वायफ्रेंड प्रभात को आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी बनाया, जबकि दिनेश नाम के युवक को दुराचार का आरोपी माना था।

मामले में जब जांच की गई तो पता चला कि आपराधिक षड्यंत्र की आरोपी छात्रा से भी प्रभात ने उसी दिन दुराचार किया था। एसओ प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले में अब छात्रा को पीड़िता के रूप में शामिल कर उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए हैं। जबकि प्रभात को इसी मुकदमे में दुराचार का आरोपी बनाया गया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें