बताया जा रहा है कि नरेश ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे आरती को फोन करके गांव के नाके पर स्थित दुकान के पास बुलाया था। आरती गांव की एक युवती के साथ नाके पर पहुंची। युवती के मुताबिक वह आरती को पहले से वहां खड़े युवक के पास छोड़कर पानी पीने पास में स्थिति धर्म सिंह के घर चली गई।
इसी बीच गोली की आवाज सुनकर जब घर से बाहर आई तो आरती खून से लथपथ सड़क पर तड़प रही थी। सूचना पर पहुंचे परिजन आरती को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद राकेश ने अपने घर से लगे एक खेत में जाकर खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर, पंतनगर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।