फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व चीफ सेक्रेटरी के साथ धोखाधड़ी की कोशिश, पुलिस में हड़कंप

Sat, 15 Jul 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व चीफ सेक्रेटरी के साथ एक युवक ने धोखाधड़ी करने की कोश‌िश की। लेक‌िन वह उनकी पड़क में आ गया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने पुल‌िस को इसकी जानकारी दी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पूर्व सीएस एनएस नप्लच्याल ने राजपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर थाना प्रभारी हरि ओम चौहान के मुताबिक पूर्व चीफ सेक्रेटरी ऊषा कालोनी में रहते हैं।

शुक्रवार को उनके मोबाइल में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए खाते को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए एटीएम कार्ड और खाते की जानकारी पूछी। नप्लच्याल को शंका हुई और उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति ने बैंक मैनेजर का नाम पूछा।
विज्ञापन


इससे अज्ञात व्यक्ति ने तत्काल फोन काट दिया। नप्लच्याल ने धोखाधड़ी करने की नीयत से फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नप्लच्याल सेवानिवृत्ति हो चुके हैं।

वर्तमान में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हैं। वहीं, देहरादून के नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में तीन लोगों के बैंक खातों से पांच लाख रुपये की नगदी उड़ा दी गई। नगदी जयपुर में एटीएम से निकाली गई है। देर रात तक पुलिस से पीड़ितों का मुकदमा दर्ज नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें