फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर चढ़कर सेल्फी लेते हुए किशोर फिसला, लेकिन तभी हुआ चमत्कार

Tue, 18 Jul 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
सेल्फी का बुखार कितना जानलेवा है, एक बानगी देखने को मिली। हुआ यूं कि पुल पर चढ़कर सेल्फी लेते हुए एक किशोर फिसल गया। लेकिन वह चमत्कार ही था, जो उसके साथ था। पढ़ें, पूरी खबरे...
विज्ञापन


घटना पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार की है। दो किशोर लालपुर के पास देखे गए। उनमें से एक लोहे के गार्डर पुल के बीचों-बीच ऊपर चढ़कर मोबाइल से फोटो खिंचवा रहा था। उसका यह शौक उसके जीवन पर भारी पड़ सकता था। इस दौरान किशोर का हाथ फिसल गया।

तभी उसने दूसरे हाथ से पुल का सहारा ले लिया, जिससे वह नदी में गिरते-गिरते बच गया।  दुगड्डा निवासी समाजसेवी दीपक ध्यानी, जगमोहन सिंह, नरेश कुमार का कहना है कि कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग और कोटद्वार-दुगड्डा के बीच किशोर और युवाओं का जमघट चिंताजनक होता जा रहा है।
विज्ञापन


इस ओर पुलिस और प्रशासन को ध्यान देना होगा। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना उनके पास नहीं आई है। सुरक्षा कारणों से मार्ग पर गश्त बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें