इसके बाद उन्होंने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर किशोर की तलाश करने की मांग की। प्रमोद ने बताया कि बाल कल्याण समिति की ओर से यह किशोर एक साल पहले उनके पास भेजा गया था। तब से वह संस्था के डीडीए कम्युनिटी सेंटर दूसरा तल, चांदी वाली गली पहाड़गंज नई दिल्ली स्थित परिसर में रह रहा था।
किशोर ने अपने पिता का नाम श्रीपाल निवासी गांव बरौली मथुरा बताया। वहीं माता का नाम समा देवी बताया। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर बालक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन सोमवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।