भुजगड़ के पास कार के टायर और सड़क किनारे पत्थर उखड़े व खाई में कार के अवशेष दिखाई दिए। सुरांईथोटा पहुंचने पर उन्होंने जोशीमठ पुलिस थाने में कार दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
गौचर से एनडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोपहर तक एक युवक का शव खाई से निकाला गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जबकि चार युवक अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरफ, आईटीबीपी, सेना और पुलिस टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी है। जोशीमठ के एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि कार गहरी खाई में होने और संचार सेवा बाधित होने से युवकों की तलाश में दिक्कत हो रही है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।